एपल की कई अहम सेवाएं मंगलवार को ठप हो गईं। हजारों यूजर्स ने आईक्लाउड, एपल पे, एपल स्टोर और अन्य सेवाओं में लॉगिन सहित कई तरह की समस्याओं की शिकायत की है। डाउनडिटेक्टर समेत कई ट्रैकिंग साइट्स पर शिकायतों में अचानक तेज उछाल दर्ज किया गया।

यूजर्स के मुताबिक वे अपने एपल अकाउंट में साइन-इन नहीं कर पा रहे हैं, नए डिवाइस एक्टिवेट नहीं हो रहे हैं और आइडेंटिटी वेरिफिकेशन फेल हो रहा है। एपल के आधिकारिक सिस्टम स्टेटस पेज पर आईक्लाउड अकाउंट और साइन इन सेवा से जुड़ी समस्या स्वीकार की गई है। कंपनी ने कहा है कि यह सेवा धीमी हो सकती है।

सोशल मीडिया पर एपल म्यूजिक, एपल सपोर्ट और रिटेल स्टोर से जुड़ी शिकायतें भी सामने आई हैं। यह समस्या अमेरिका के अलावा ब्राजील, ग्रीस और लातविया समेत कई देशों में रिपोर्ट की गई है।

फिलहाल एपल की ओर से समस्या के कारण या इसके समाधान का समय स्पष्ट नहीं किया गया है।