रामपुर: तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने जेल में बिताए दिनों को याद करते हुए सरकार पर सवाल उठाए और असदुद्दीन ओवैसी पर भी हमला बोला। एक इंटरव्यू में आजम खान ने कहा कि वे खुद जेल में रहने से नहीं डरे, लेकिन एमटेक किए हुए अपने बेटे को अपने साथ जेल में सोते देखना और उससे यह सुनना कि क्या अब्बा कभी छूट भी पाएंगे, बहुत कष्ट देने वाला था। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता था जैसे किसी ने जिगर में खंजर डालकर चीर दिया हो।
जेल में खाने को लेकर पूछे गए सवाल पर आजम खान ने कहा कि वे और उनका बेटा दोनों साथ थे। उन्होंने बताया कि एक बार जब उन्हें और उनके बेटे को अलग-अलग गाड़ियों में बैठाने की तैयारी हो रही थी, तो उन्होंने दोनों को एक साथ बैठाने का अनुरोध किया। उस समय प्रदेश में एनकाउंटर का दौर चल रहा था और उनके मन में तुरंत यह ख्याल आया कि शायद यह उनकी आखिरी मुलाकात है और दोनों को मार दिया जाएगा।
यूपी चुनाव में अपनी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर आजम खान ने कहा कि वे बस जाकर खड़े हो जाएंगे और अगर आंखें नम हुईं तो दो आंसू टपक जाएंगे। असदुद्दीन ओवैसी के अब्दुल के दरी उठाने वाले बयान पर आजम खान ने कहा कि अब्दुल दरी नहीं उठाएगा और अगर वे अब्दुल का अपमान कर रहे हैं तो इसका लालच उन पर हो, लेकिन अपमान उस हर इंसान का हो जो अब्दुल से दरी उठवाने की बात करता है। उन्होंने कहा कि अब्दुल अल्लाह का नाम है।
ओवैसी पर हमला बोलते हुए आजम खान ने कहा कि बैरिस्टर साहब ने उनके इतने मुकदमों में एक भी वकालतनामा नहीं लगाया और अब दुआ भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर बैरिस्टर साहब का एक भी वकालतनामा लग जाता तो उनके दिल को बहुत सुकून मिलता। आजम खान ने कहा कि बात निकलेगी तो बहुत दूर तक जाएगी, इसलिए बेहतर है कि लोग अपनी हदों में रहें और उनकी तकदीरों से न खेलें। उन्होंने नगीना जाने की बात कही और चुनाव न लड़ने के सवाल पर कहा कि कोई तो लड़ेगा।
