पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने फर्रुखाबाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि समान विचारधारा वाले दलों का गठबंधन चौंकाने वाले चुनाव परिणाम देगा। उन्होंने कहा कि ऐसा न होने पर देश के लोकतंत्र के लिए दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

कांग्रेस-सपा गठबंधन को उन्होंने सकारात्मक बताया और कहा कि सीटों के बंटवारे पर सकारात्मक बातचीत चल रही है। उनके मुताबिक एक सप्ताह में सीटों के बंटवारे की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि गठबंधन का मुख्य उद्देश्य विचारधारा पर आधारित होना चाहिए।