ककोड़ा मेले के दौरान बदायूं डिपो की बसों से 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा की, जिससे डिपो को दो लाख रुपये से अधिक की आय हुई। मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए डिपो ने मेला स्पेशल बसों का संचालन किया। चालक और परिचालक सुबह से देर रात तक ड्यूटी पर तैनात रहे।
रोडवेज बस अड्डे और ककोड़ा मेले के अस्थायी बस अड्डे पर कर्मचारियों की तैनाती से यात्रियों को बसें आसानी से मिलीं। बसों में कतारबद्ध तरीके से यात्रियों को बैठाया गया। मेले के दौरान बसों का लोड फैक्टर 55 प्रतिशत रहा। श्रद्धालुओं ने व्यवस्था को पहले से बेहतर बताया और कहा कि आने-जाने में अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा।
एआरएम राजेश पाठक ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देकर बसें चलाई गईं। इसमें चालक-परिचालकों का विशेष योगदान रहा और निगम को दो लाख रुपये से अधिक की आय हुई।
