पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद (डब्ल्यूबीसीएचएसइ) द्वारा घोषित वर्ष 2027 के तीसरे सेमेस्टर के परिणामों में कोलकाता के छात्रों को निराशा हाथ लगी है। जिलावार रैंकिंग में 93.45% पास प्रतिशत के साथ कोलकाता आठवें स्थान पर खिसक गया, जबकि नदिया जिला 95.58% के साथ पूरे राज्य में पहले स्थान पर रहा। संसद के अनुसार, शहर के लगभग 100 स्कूलों में से केवल 30 स्कूल 'ए-ग्रेड' और 20 स्कूल 'बी-ग्रेड' के हैं। शेष स्कूलों का प्रदर्शन जिलों के स्कूलों की तुलना में काफी कमजोर रहा, जिससे शहर का औसत गिर गया।
इसके विपरीत, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षा के स्तर और प्रतिस्पर्धा में बड़ा सुधार हुआ है। एक समय था जब बोर्ड परीक्षाओं में ग्रामीण जिलों के छात्र पिछड़ जाते थे और कोलकाता का दबदबा रहता था, लेकिन इस बार तस्वीर पूरी तरह बदल गई है।
ओवरऑल नतीजों की बात करें तो पिछले साल (93.37%) की तुलना में इस बार कुल पास प्रतिशत घटकर 92.62% पर आ गया है।
