बेंगलुरु के पद्मनाभनगर स्थित राघवेंद्र लेआउट के SRRK तुलसी अपार्टमेंट में एक 18 साल के युवक की उसके पिता ने हथौड़े से मारकर और चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 16 नवंबर की रात की है। आरोपी ने इसके बाद अपनी पत्नी को भी मारने की कोशिश की और उसे फ्लैट के एक कमरे में 4 दिन तक बंद रखा।

पुलिस के अनुसार, यह दंपती अक्टूबर 2024 से यहां किराए पर रह रहा था। मकान मालिक के मुताबिक, पिछले 6 महीनों से परिवार में अक्सर झगड़े होते थे और पड़ोसी कई बार इसकी शिकायत कर चुके थे।

19 नवंबर को मकान मालिक फ्लैट पर पहुंचा, लेकिन काफी देर घंटी बजाने के बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और रात 11 बजे ताला खोलने वाले को बुलाकर दरवाजा खोला गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।