बेंगलुरु में एक घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 44 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के कथित अफेयर को लेकर अपने 18 वर्षीय सौतेले बेटे और पत्नी पर चाकू और हथौड़े से हमला किया। इस हमले में सौतेले बेटे की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने हमले के बाद अपनी पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के करीब तीन दिन बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान सुदीप के रूप में हुई है, जो पहले प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में काम करता था।

पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच घरेलू झगड़ा हिंसक हो गया और आरोपी ने पत्नी के कथित अफेयर को लेकर यह हमला किया। मामले की जांच जारी है।