भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग को लेकर उनकी मां आशा देवी के अनशन को समर्थन देने शुक्रवार को सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव शाहपुर (आरा) पहुंचे। उन्होंने अनशन पर बैठीं आशा देवी और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि भरत तिवारी को अब तक न्याय न मिलना उनके परिवार के साथ धोखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से परिवार के साथ विश्वासघात किया है और सांसद मनोज तिवारी पर भी परिवार के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। पप्पू यादव ने कहा कि जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनकी मांगों को गंभीरता से उठाया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले में जिन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है, उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। परिवार की यह मांग अब तक पूरी न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इधर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भरत तिवारी की माता आशा देवी, पिता काशीनाथ तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्य अनशन पर बैठे रहे। अनशन को समर्थन देने क्षेत्र के कई लोग भी पहुंचे और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: अनशन पर बैठी मां से मिले पप्पू यादव, मनोज तिवारी पर विश्वासघात का आरोप
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग को लेकर उनकी मां आशा देवी के अनशन को समर्थन देने शुक्रवार को सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव शाहपुर (आरा) पहुंचे। उन्होंने अनशन पर बैठीं आशा देवी और परिवार के…
By Hindi News Guru Desk

Filed underराजनीति
More stories
राजनीति
आजम खान को अखिलेश यादव ने खुद कार से एयरपोर्ट छोड़ा
— Hindi News Guru Desk
राजनीति
मंत्री अशोक चौधरी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद से दिया इस्तीफा, कानूनी सलाह के बाद लिया फैसला
— Hindi News Guru Desk
राजनीति
उत्तराखंड कैबिनेट: आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, वन आरक्षी भर्ती में आयु सीमा में छूट
— Hindi News Guru Desk
राजनीति
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: टिकट बंटवारे पर भाजपा में बगावत, अनिल दुबे समेत कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी
— Hindi News Guru Desk
राजनीति
चुनाव से पहले परिवहन विभाग में बड़े स्तर पर तबादले, 75 कार्मिक इधर से उधर
— Hindi News Guru Desk
राजनीति
आनंद मोहन के बयानों पर जदयू की कार्रवाई, क्या चेतन आनंद भी घेरे में?
— Hindi News Guru Desk