हालिया 'वीकेंड का वार' के बाद बिग बॉस के घर में घरवालों के बीच की केमिस्ट्री बदलती दिख रही है। एक ओर कनिका लव के साथ अधिक समय बिताती नजर आ रही हैं, वहीं आम्रपाली स्काउट को सीख देती दिख रही हैं। इस बीच आम्रपाली और लव आमने-सामने आ गई हैं, जिससे घर का माहौल फिर से गर्म होता दिख रहा है।
शो की शुरुआत मनीष और अली फजल के बीच वाले टास्क से होती है। एक बार फिर मनीष और काजी के बीच बड़ा विवाद और बहस हो गई। काजी तौकीर ने मनीष गोयल को बार-बार 'प्रोफेसर' कहकर संबोधित किया, जिस पर मनीष ने कड़ी आपत्ति जताई। काजी ने कहा कि उन्होंने कोई खराब शब्द नहीं कहा है। मनीष ने हाथ जोड़कर कहा कि जब तक वह यहां हैं, काजी उनके पास न आएं। इसी के साथ कनिका और काजी भी आमने-सामने होते हैं और दोनों के बीच भी बहस होती है।
आम्रपाली लव से कहती दिख रही हैं कि स्काउट का इरादा क्या था और सलमान सर ने पूछा तो क्या जवाब दिया। इस पर लव कहती हैं कि वह यहां ये नहीं समझाएंगी। स्काउट कहते हैं कि उन्होंने कुछ बोला है क्या। गार्डन एरिया में लव कहती हैं कि उनके बारे में मजाक बनाने की कोई जरूरत नहीं, वो उनका भाई था। आम्रपाली कहती हैं कि इसने कल बोला कि मेरा भाई था। लव कहती हैं कि अब वो उन्हें कुछ नहीं लगता। यह सुनते ही आम्रपाली कहती हैं कि यही उनका पॉइंट है। लव कहती हैं कि अगर घर पर किसी ने उनके किरदार पर उंगली उठाई तो उनसे बुरा कोई नहीं होगा।
आम्रपाली कहती हैं कि वह लव के जवाब पर उंगली उठाएंगी क्योंकि उन्हें स्काउट का इरादा पता था। लव कहती हैं कि उन्हें भी पता था जब तक पता था। आम्रपाली कहती हैं कि तो बोलना था, अपना नैरेटिव बदलो मत। वहीं लव अब गुल्लू के साथ वैसी ही मजाक-मस्ती करती दिख रही हैं, जैसी पहले स्काउट के साथ करती थीं। उन्हें देखकर उदिति कहती हैं कि अब इसने यहां शुरू कर दिया ये सब।
