तमिल गाने ‘वरुवाई’ को 69वें ग्रैमी पुरस्कारों की बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक श्रेणी में नामांकन मिला है। इसे ग्रैमी के लिए नामांकित पहला तमिल गाना बताया जा रहा है। यह गाना देवन एकंबरम और सुशा ने गाया है और यह महान तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती की रचना पर आधारित है।
भारती की यह कविता एक सदी से भी पहले लिखी गई थी और यह भगवान कृष्ण को समर्पित भक्ति रचना है। 69वें ग्रैमी पुरस्कार समारोह का आयोजन 7 फरवरी 2027 को लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो.कॉम एरिना में किया जाएगा।
इस बीच, सोमवार शाम मंगलुरु से बेंगलुरु जा रहे इंडिगो विमान की रनवे से उड़ान रोक दी गई। विमान रनवे पर रफ्तार पकड़ चुका था, तभी पायलट ने ब्रेक लगाए। एयरलाइन ने इसे तकनीकी खराबी बताया है।
विमान में 229 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे। सभी सुरक्षित हैं और यात्रियों को दूसरे विमान से रवाना किया गया।