बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिवाली के दौरान मुंबई में बढ़े वायु और ध्वनि प्रदूषण पर चिंता जताई है। कोर्ट पटाखों पर लगे प्रतिबंध को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहा है।
जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और जस्टिस नीला गोखले की बेंच ने गुरुवार को यह टिप्पणी की। बेंच ने कहा कि अगर लोग असंवेदनशील बने रहते हैं और उनमें नागरिक बोध की कमी रहती है, तो केवल तय जगहों पर ही सामूहिक रूप से पटाखे जलाने की अनुमति दी जाएगी।
कोर्ट ने कहा कि शहर को प्रदूषण से मुक्त करने का यही एकमात्र उपाय है। कोर्ट ने यह भी कहा कि वाहनों और उद्योगों से भी प्रदूषण होता है और शहर को रहने लायक बनाना जरूरी है।
गौरतलब है कि दिवाली के दौरान मुंबई में वायु प्रदूषण के साथ-साथ शोर में भी काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिस पर कोर्ट ने चिंता व्यक्त की।
