बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एकीकृत 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की नई तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है। आयोग की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक यह प्रारंभिक परीक्षा 17 जनवरी, 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा बिहार राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया है, वे अब परीक्षा की तैयारी के लिए अपनी रणनीति बना सकते हैं।
आयोग ने फिलहाल एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख का एलान नहीं किया है। एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी जानकारी समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड और परीक्षा से संबंधित ताजा अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
परीक्षा सामान्य अध्ययन विषय के लिए आयोजित की जाएगी और इसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकृति के होंगे। परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
