बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन अधिकारी (APO) प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 3175 उम्मीदवारों को अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है।
प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अभियोजन अधिकारी भर्ती के इस चरण में शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा।
