बॉर्डर सिक्योरिटी फॉर्स (BSF) ने कॉन्स्टेबल ट्रेडमैन लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ईमेल आईडी, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
कॉन्स्टेबल ट्रेडमैन लिखित परीक्षा 2 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में सामान्य जागरूकता और सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी एवं हिंदी विषयों से 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध स्टेप्स की मदद से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन अपने साथ एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ अवश्य लेकर जाना होगा। साथ ही, परीक्षा वाले दिन निर्धारित समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।
