चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमण्यम ने दिल्ली में विवेकानंद फाउंडेशन के एक लेक्चर में भारतीय सेना के भविष्य पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मल्टी-डोमेन ऑपरेशन का अर्थ है अलग-अलग क्षमताओं को जोड़कर दुश्मन के सामने कई दुविधाएं खड़ी करना, ताकि उसे यह समझ ही न आए कि हमला जमीन, हवा, समुद्र, साइबर, स्पेस या उसके दिमाग से कहां से आएगा।

सीडीएस ने युद्ध का चेहरा बदलने के तीन बड़े कारण बताए। उन्होंने कहा कि युद्ध का चरित्र मुख्य रूप से बदलती टेक्नोलॉजी की वजह से बदल रहा है और टेक्नोलॉजी में बढ़त सिर्फ अस्थायी है, इसलिए लगातार सुधार करते रहना होगा। आज जो हथियार सबसे आधुनिक है, वह कल पुराना हो जाएगा और जो देश रोज नई टेक्नोलॉजी नहीं बनाएगा, वह पीछे रह जाएगा।

उन्होंने कहा कि युद्ध और शांति के बीच का फर्क धुंधला हो रहा है और हम लगातार टकराव की स्थिति में हैं। दुश्मन धीरे-धीरे और चालाकी से कॉग्निटिव वारफेयर यानी दिमागी युद्ध थोप रहा है। यह युद्ध बिना गोली के चल रहा है, इसलिए पता भी नहीं चलता कि हम युद्ध में हैं।

सीडीएस ने कहा कि हमें अपना टेम्पलेट बनाना होगा, किसी और के बताए टेम्पलेट को नहीं देखना है। अमेरिका, चीन या रूस का तरीका भारत पर लागू नहीं होगा, क्योंकि भारत की जियोग्राफी, दुश्मन, बजट और खतरे सब अलग हैं। इसलिए भारत का अपना युद्ध मॉडल होना चाहिए।