चेन्नई के भक्त वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने गुरुवार को तिरुपति में 121 किलो सोने के आभूषण दान किए। करीब 160 करोड़ रुपए कीमत के ये आभूषण तिरुमला तिरुपति देवस्थानम्स (TTD) को दिए गए। यह दान मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में हुआ।
दान में 9 सेट में रखे 45 जेवर शामिल हैं। इनमें श्रीवारु का मुकुट और पद्म पादालु यानी पैरों के आभूषण भी शामिल हैं। TTD सूत्रों के मुताबिक, तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर को किसी एक भक्त की ओर से दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा चढ़ावा है।
चेन्नई की कंपनी 'वारा फ्यूचर एलएलपी' के चेयरमैन वर्धमान जैन ने 121 किलो सोना दान किया है। उन्होंने कंपनी में अपनी 60% हिस्सेदारी बेचकर 6000 करोड़ रुपए हासिल किए थे। इसी रकम में से उन्होंने भगवान श्री वेंकटेश्वर को यह सोना दान किया।
इससे पहले भी वर्धमान जैन कई बार दान को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।
