केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कॉन्स्टेबल फायर, कॉन्स्टेबल ड्राइवर और कॉन्स्टेबल ट्रेडमैन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर जाकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल का इस्तेमाल करना होगा। CISF की ओर से यह जानकारी दी गई है कि संबंधित परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी और अपडेट के लिए CISF की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखें।
