कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने CLAT 2027 यूजी और पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से CLAT 2027 यूजी और पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। यह एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने यूजी एवं पीजी परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी दस्तावेज है, इसलिए उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करने के बाद इसकी जानकारी ध्यान से जांचने की सलाह दी जाती है।