भीषण चक्रवाती तूफान अकवान को लेकर आंध्र प्रदेश से ओडिशा तक अलर्ट जारी है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अकवान आज यानी 20 नवंबर की दोपहर तक तट से टकरा सकता है। अनुमान है कि यह नरसपुर और पुरी के बीच, गोपालपुर के पास, उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिणी ओडिशा के तट से टकराएगा।

तट से टकराने के दौरान भारी तबाही की आशंका जताई गई है। IMD के अनुसार, इस दौरान हवा की अधिकतम गति 90-100 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जबकि झोंकों की गति 110 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। तूफानी हवा और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने इस भीषण चक्रवाती तूफान को लेकर आंध्र प्रदेश से लेकर ओडिशा तक खलबली मची हुई है। प्रशासन और मौसम विभाग तूफान की लगातार निगरानी कर रहे हैं।