दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की वार्षिक सफाई के कारण शुक्रवार और शनिवार को राजधानी के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बोर्ड ने लोगों से पहले से पर्याप्त पानी जमा कर लेने की सलाह दी है।
शुक्रवार को रमेश पार्क, ललिता पार्क, जे-एक्सटेंशन, किशन कुंज, गीता कॉलोनी, ताज एन्क्लेव, रानी गार्डन, शास्त्री नगर, राम नगर, जगतपुरी, कृष्णा नगर, अर्जुन नगर, खुरेजी, बृजपुरी, शिव पुरी, घोंडली, चंद्र नगर और आसपास के क्षेत्रों में जल आपूर्ति नहीं होगी।
शनिवार को मिक्स्ड हाउसिंग कोंडली फ्लैट्स में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। जल बोर्ड ने बताया कि जरूरत पड़ने पर लोग उसकी टैंकर सेवा का उपयोग कर सकते हैं।
बोर्ड ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सफाई के दौरान होने वाली असुविधा से बचने के लिए पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी एकत्र कर लें।
