देश में सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी, बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत 8 राज्यों में आज घना कोहरा छाया रहेगा। रविवार को भी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा रहा।

विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा है। राजस्थान के माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा 0°C रहा।

दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और पुडुचेरी में आज बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार देश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान में अंतर रहेगा। सर्दी के मौसम से जुड़ी तस्वीरों और प्रदूषण के अपडेट के साथ ही राज्यों में न्यूनतम तापमान की सूची भी जारी की गई है।