दिल्ली की साकेत कोर्ट ने साल 2018 के एक पुराने मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ सोमवार को गैर-जमानती वारंट जारी किया है। यह कार्रवाई विकास सांकृत्यायन की ओर से दायर शिकायत पर सुनवाई के दौरान की गई।
शिकायतकर्ता विकास सांकृत्यायन का आरोप है कि जर्मनी में रहने वाले ध्रुव राठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'बीजेपी आईटी सेल पार्ट टू' शीर्षक से एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उनके खिलाफ कई झूठे और निराधार आरोप लगाए गए थे। शिकायत के मुताबिक इस वीडियो से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है।
शिकायतकर्ता का पक्ष है कि इस वीडियो के जरिए जानबूझकर उन पर झूठे आरोप मढ़े गए और इसे बड़े पैमाने पर शेयर किया गया। सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया।
इस आदेश के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है।
