पलामू के शशि पासवान दुबई की जेल में वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप में बंद हैं। उनकी पत्नी और मां ने गुरुवार को जेएलकेएम विधायक जयराम महतो के साथ झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनकी सकुशल वतन वापसी की गुहार लगाई। परिजनों ने मुख्यमंत्री को पूरे मामले की जानकारी दी और अपनी पीड़ा रखी। मुख्यमंत्री ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया है।
शशि पासवान के स्वजन कई दिनों से सीएम से मिलने की कोशिश में थे। बुधवार को उन्होंने विधायक जयराम महतो से मुलाकात की। विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद यह मसला मुख्यमंत्री तक पहुंचा।
काम की तलाश में दुबई गए पलामू निवासी शशि कुमार पासवान के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में दुबई की अल रशीदिया पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।
शशि की सकुशल वतन वापसी के लिए परिवार ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की है। मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
