फतेहगढ़ साहिब जिले में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस अमृतसर से श्रद्धालुओं के एक धार्मिक जत्थे को लेकर करनाल गई थी। धार्मिक यात्रा पूरी करने के बाद बस सुबह श्रद्धालुओं को लेकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान हाईवे पर सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे बस अचानक एक ट्रक से टकरा गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह समाचार निरंतर अपडेट किया जा रहा है।
