नवंबर का आखिरी शुक्रवार यानी 27 नवंबर दर्शकों के लिए भरपूर मनोरंजन लेकर आ रहा है। इस दिन सिनेमाघरों में दो फिल्में रिलीज होंगी, जबकि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चार फिल्मों के साथ एक वेब सीरीज दस्तक देगी। इनमें सस्पेंस थ्रिलर, डिवोशनल ड्रामा, पॉलिटिकल ड्रामा, फैमिली ड्रामा और एक्शन थ्रिलर शामिल हैं।

थिएटर्स की बात करें तो सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फैमिली ड्रामा फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' रिलीज हो रही है, जिसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा इमरान हाश्मी की एक्शन थ्रिलर 'गनमास्टर जी9' भी बड़े पर्दे पर आ रही है, जिसमें जेनेलिया डीसूजा पहली बार उनके साथ नजर आएंगी।

ओटीटी पर अजय देवगन और जयदीप अहलावत स्टारर 'दृश्यम 3' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वहीं नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' सोनी लिव और नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। फर्नांडो अरामबुरु की नॉवेल पर आधारित 'द चाइल्ड' भी नेटफ्लिक्स पर आ रही है, जबकि वेंकटेश की एक्शन कॉमेडी थ्रिलर 'आदर्श कुटुम्ब' भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

वेब सीरीज की बात करें तो जियो हॉटस्टार पर 'ढाई चाल' आ रही है। यह 50 एपिसोड की सीरीज लेखक नवीन चौधरी के नॉवेल्स 'जनता स्टोर' और 'ढाई चाल' पर आधारित है और यूनिवर्सिटी की राजनीति से सत्ता तक के सफर की कहानी कहती है।