गाजियाबाद में जनगणना के दूसरे चरण के तहत ऑनलाइन स्वगणना की गति धीमी बनी हुई है। जिले में अब तक केवल 21,682 लोगों ने स्वगणना पूरी की है। जिले में 16 नवंबर से 30 नवंबर तक ऑनलाइन स्वगणना के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है, यानी इसके लिए अब सिर्फ चार दिन बचे हैं।

जिले में अब तक 25,257 लोगों ने स्वगणना के लिए फॉर्म ओपन किया, जिनमें से 21,682 ने फॉर्म भरकर जमा कर दिया है। लोगों को वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के लिए कहा गया है।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर जाकर स्वगणना का कार्य करेंगे और इसके लिए प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर तक अधिक से अधिक लोग ऑनलाइन स्वगणना कर सकें, इसके लिए विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।