गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। ATS के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास से एक राइफल और 20 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
अधिकारी के मुताबिक, इस मामले में ATS का बड़ा ऑपरेशन चल रहा है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
हालांकि, आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी से जुड़ी अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है। खबर लगातार अपडेट हो रही है।
