गुरुग्राम पुलिस ने जिले में अवैध रूप से रह रहे 27 बांग्लादेशी नागरिकों को नियमानुसार वापस भेजने की प्रक्रिया के तहत ट्रेन से रवाना कर दिया है। सभी नागरिकों को 27 नवंबर की शाम पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा और निगरानी में रवाना किया गया।
पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड और पीओ स्टाफ की अलग-अलग कार्यवाहियों के दौरान एक महीने में इन 27 लोगों को हिरासत में लिया गया था। शुरुआती जांच में इनके पास भारत में रहने से संबंधित वैध वीजा, पासपोर्ट अथवा अन्य आवश्यक अनुमति नहीं पाई गई थी।
हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों को डिटेंशन सेंटर मानेसर में रखा गया था। 27 नवंबर को प्रक्रिया के तहत कुल 27 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा एवं निगरानी में ट्रेन से रवाना किया गया।
यात्रा के दौरान सभी की समुचित व्यवस्था करने के लिए ट्रेन में एक अतिरिक्त जनरल कोच भी अटैच करवाया गया।
