हापुड़ भाजपा किसान मोर्चा की नवघोषित मंडल अध्यक्षों की सूची को लेकर पार्टी के भीतर ही असंतोष उभरने लगा है। आरोप लगाया जा रहा है कि बिना किसी विचार-विमर्श के नाम घोषित किए गए, जिससे चुनावी वर्ष में जमीनी स्तर पर काम प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप चौधरी द्वारा 20 नवंबर 2026 को जारी मंडल अध्यक्षों की सूची पर स्थानीय स्तर पर विरोध दर्ज कराया गया है। सोशल मीडिया पर इस सूची का खंडन करते हुए प्रशांत त्यागी ने इसे मनमानी करार दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मंडल अध्यक्षों से बिना पूछे और बिना किसी आपसी विचार-विमर्श के ही नगर के मोर्चों के नाम तय कर प्रकाशित कर दिए गए हैं। पोस्ट में नाराजगी जताते हुए कहा गया है कि चुनावी वर्ष में यदि स्थानीय पदाधिकारियों की अनदेखी कर इस तरह के फैसले लिए जाएंगे, तो जमीनी स्तर पर काम करना मुश्किल होगा।

उल्लेखनीय है कि प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।