जिला मत्स्य विभाग ने बुधवार को हजारीबाग के जरहिया डैम में 1.25 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का संचयन किया। जिला मत्स्य पदाधिकारी लिपिका बनर्जी के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख मनोज रजक, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिप प्रतिनिधि गणेश यादव और बसरिया मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र गोप सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
जिला मत्स्य पदाधिकारी लिपिका बनर्जी ने बताया कि विभाग मत्स्य पालकों से तैयार मत्स्य अंगुलिकाएं खरीदकर विभिन्न जलाशयों में छोड़ता है। इससे विस्थापित मत्स्य पालकों को रोजगार और आय का अवसर मिलता है तथा जलाशयों में मछली उत्पादन बढ़ाने को प्रोत्साहन मिलता है।
प्रखंड प्रमुख मनोज रजक ने मत्स्य पालन को ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार का बेहतर माध्यम बताया। जनप्रतिनिधियों ने विभाग से योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई, ताकि योजनाओं के संचालन में उनकी सहभागिता बनी रहे।
कार्यक्रम में सुधीर यादव, कामेश्वर रविदास, पूरन राम, मोहन पंडित, सिकंदर कुमार, बीरेंद्र कुमार यादव, देवनारायण गोप, राजकुमार यादव, नरेश यादव, सुनील कुमार, राजू निषाद, प्रधान लिपिक विनय कुमार यादव और प्रवीण किसको सहित मत्स्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे।
