मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए होगी। सायरा मुंडा का निधन 23 नवंबर को हुआ था।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर 2.05 बजे घोड़ाबांधा के कनपुटा मैदान हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वे घोड़ाबांधा पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मिलकर शोक व्यक्त करेंगे।
गौरतलब है कि अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा का निधन 23 नवंबर को हुआ था। मुख्यमंत्री का यह दौरा शोक संवेदना व्यक्त करने तक सीमित है।
