तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में संविधान दिवस के मौके पर कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। BRS नेता मन्ने कृष्णांक के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एक रेस्टोरेंट में राहुल गांधी का पुतला रखकर बिरयानी प्रोटेस्ट कर रहे थे। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि कांग्रेस सरकार ने दो लाख सरकारी नौकरियां देने और जॉब कैलेंडर लागू करने का जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया गया है।
इसी दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव (KTR) ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण कार्यक्रम पर हमला किया।
KTR ने कहा कि विपक्ष को सरकार से सवाल पूछने का लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
