तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया-ए टीम ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में नेपाल के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत की। नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मैच में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन सात ओवर के भीतर अभिषेक शर्मा (13 गेंदों में 9 रन) और आयुष बडोनी (7 गेंदों में 2 रन) के रूप में दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने 32 गेंदों में 26 रन बनाए, लेकिन बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में क्लीन बोल्ड हो गए।

कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने पारी को संभाला। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। तिलक ने 75 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जबकि कुशाग्र ने 62 गेंदों में अर्धशतक ठोका। 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 178/3 था, जिसमें तिलक 89 गेंदों में 67 और कुशाग्र 81 गेंदों में 68 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे। दोनों ने मिलकर 105 रन जोड़े।

नेपाल की कप्तानी संदीप लामिछाने कर रहे हैं। इंडिया-ए की टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाज शामिल हैं, जो अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। रिंकू सिंह को उप-कप्तान बनाया गया है। टीम की कोशिश जीत के साथ शुरुआत करने की है, लेकिन नेपाल को हल्के में नहीं लिया जा सकता क्योंकि यह टीम उलटफेर करने का दम रखती है।