महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम का सामना आज दक्षिण कोरिया से है। सलीमा टेटे की अगुवाई में भारतीय टीम लगातार दूसरी जीत की तलाश में है। गुरुवार को भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी। अब टीम की नजर जीत का लय बरकरार रखने पर है।

मैच में भारतीय महिला टीम लगातार अटैक कर रही है। पहले क्वार्टर में उसे चार पेनल्टी कॉर्नर मिले, मगर वह इनका फायदा नहीं उठा पाई। दूसरे क्वार्टर में भी भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली।

दक्षिण कोरिया ने शानदार डिफेंस का प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम के लगातार हमलों के बावजूद कोरियाई टीम ने कोई गोल नहीं होने दिया। स्कोर अभी भी 0-0 बना हुआ है।

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच यह मुकाबला मध्य प्रदेश महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी भोपाल 2026 में खेला जा रहा है। यह भारतीय टीम का टूर्नामेंट में दूसरा मैच है। मैच से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।