भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन गुरुवार को खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 246 रन बना लिए थे। पहले दिन 85 ओवर का खेल हुआ। अब न्यूजीलैंड की नजर बड़ा स्कोर खड़ा करने पर है, जबकि टीम इंडिया जल्द से जल्द विकेट हासिल करना चाहेगी।
न्यूजीलैंड की ओर से टॉम ब्लंडेल 53 रन और ग्लेन फिलिप्स 36 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए अब तक 62 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज टीम को 400 के स्कोर के पार ले जाने की कोशिश करेंगे।
भारतीय गेंदबाजों की जिम्मेदारी दूसरे दिन और बढ़ गई है। टीम इंडिया को विकेट की तलाश है और जसप्रीत बुमराह पर दूसरे दिन बड़ी जिम्मेदारी होगी। मैच से जुड़ी हर अपडेट के लिए पाठक हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रह सकते हैं।
