इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में सिग्नेचर हाइट के पास कचरे के ढेर से एक युवक का जला हुआ शव मिला था। शरीर और चेहरा बुरी तरह जलने के कारण शुरुआती जांच में उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पोस्टमार्टम के दौरान डाक्टरों को युवक के सिर में सर्जिकल प्लेट लगी मिली। टीआई लोकेश सिंह भदौरिया ने प्लेट पर अंकित सीरियल नंबर के आधार पर उसकी सप्लाई से जुड़ी जानकारी निकाली। पुलिस ने बड़ौदा (गुजरात) स्थित संबंधित कंपनी से संपर्क किया। कंपनी ने इंदौर और भोपाल के डिस्ट्रीब्यूटरों का डेटा उपलब्ध कराया, जिससे अस्पतालों की सूची मिली। इसमें विंदो अस्पताल का नाम भी था। वहां के डाक्टरों से पता चला कि वर्ष 2025 में जय सोलंकी नामक युवक के सिर का ऑपरेशन कर उसमें सर्जिकल प्लेट लगाई गई थी।
इस जानकारी के आधार पर पुलिस छोटा बांगड़दा स्थित विनय के घर पहुंची और परिजनों से संपर्क किया। बताया गया है कि युवक तीन दिन से लापता था और उसकी हत्या कर शव फेंका गया था। मामले में तीन दोस्तों को हिरासत में लिया गया है।
