दिल्ली हाईकोर्ट ने आईआरसीटीसी घोटाला मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव सहित अन्य की याचिका खारिज कर दी है। यह याचिका ट्रायल कोर्ट द्वारा आरोप तय करने के निर्णय को चुनौती देने के लिए दायर की गई थी।
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने आईआरसीटीसी घोटाला मामले में आरोप तय करने के ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। यह याचिका पूर्व रेल मंत्री लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव सहित अन्य लोगों ने दायर की थी।
हाईकोर्ट के इस आदेश से मामले में आरोप तय करने की ट्रायल कोर्ट की प्रक्रिया को लेकर दाखिल चुनौती पर अब अगली सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है। याचिकाकर्ताओं की ओर से ट्रायल कोर्ट के आदेश पर आपत्ति जताई गई थी।
गौरतलब है कि आईआरसीटीसी घोटाला मामले में आरोप तय करने को लेकर ट्रायल कोर्ट ने पहले ही अपना निर्णय दे दिया था, जिसे याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है।
इस मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों और आगामी कार्यवाही को लेकर खबर अपडेट की जा रही है।
