जदयू ने गुरुवार को बिहार के विभिन्न जिलों और नगरों के लिए नए जिला संगठन प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इन नियुक्तियों की घोषणा की। पटना जिले का प्रभार द्वारिका प्रसाद को और पटना नगर का प्रभार डॉ. श्वेता विश्वास को सौंपा गया है।

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार ब्रजेश कुशवाहा को बगहा, नरेंद्र पटेल को पश्चिमी चंपारण, रामबाबू कुशवाहा को पूर्वी चंपारण, शिवेश कुमार को शिवहर, मेजर हैदर इकबाल खान को सीतामढ़ी और संजीव झा को दरभंगा का प्रभारी बनाया गया है। सुधीर राय को दरभंगा नगर, कमलाकांत भारती को सुपौल और शिवनंदन सिंह को मधुबनी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह मनोज पासवान को अररिया, रमेश सिंह को किशनगंज, सुनील कुमार को पूर्णिया, अरविंद कुमार को पूर्णिया नगर, आशीष कुमार पटेल को कटिहार, संजीव कुमार को कटिहार नगर, निरंजन कुशवाहा को मधेपुरा, राजकुमार झा को सहरसा और रबिन कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया। अमरेंद्र सिंह को मुजफ्फरपुर नगर, कौशल किशोर सिंह को गोपालगंज, राजेश त्यागी को सीवान, पूर्व विधायक रिंकू सिंह को सारण, विनोद सिंह को वैशाली, रामनाथ रमण को समस्तीपुर, रीणा चौधरी को समस्तीपुर नगर, संतोष सहनी को बेगूसराय, रविंद्र पटेल को बेगूसराय नगर, जीतेंद्र जीबू को खगड़िया और कौशल्या जायसवाल को नवगछिया का प्रभार सौंपा गया है।

पूर्व विधायक राजकुमार सिंह को भागलपुर, राजीव रंजन पटेल को भागलपुर नगर, शंभू शरण को बांका, अशोक चंद्रवंशी को मुंगेर, मोहन सिंह चंद्रवंशी को लखीसराय, विजय कुमार सिन्हा को शेखपुरा, राजू सिंह को नवादा, पवन चंद्रवंशी को नालंदा और सतीश कुशवाहा को बिहारशरीफ नगर का प्रभारी बनाया गया। लक्ष्मण महतो को बाढ़, विधायक रणधीर सिंह को भोजपुर, सुदेश कुमार मुन्ना को आरा नगर, सुरेंद्र राजभर को बक्सर, दिलीप कुशवाहा को अरवल, अनुज कुमार सिंह को जहानाबाद, मंजू कुशवाहा को औरंगाबाद, रणविजय कुमार को गयाजी ग्रामीण, विजय विश्वकर्मा को गयाजी नगर तथा संजय कांत को जमुई का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।