कानपुर में कांग्रेस विधानसभा चुनाव को लेकर अपने संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला का कहना है कि गठबंधन की स्थिति में पार्टी आर्यनगर सीट की वापसी के साथ ही सात सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है।
शुक्ला के मुताबिक, पार्टी ने पांचों ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया है। बूथ रक्षकों के माध्यम से मतदाता सूची में छूटे हुए नाम जुड़वाने और गलत नामों को हटवाने का अभियान चलाया जा रहा है।
पार्टी स्थानीय मुद्दों को उठाकर और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाकर जनता के बीच अपनी पैठ बनाने पर काम कर रही है।
