करनाल के निसिंग-गोंदर मार्ग पर वीरवार शाम रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार 28 वर्षीय करणपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गोंदर गांव के पास ओवरटेक करते समय बस चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
करणपाल सिंह निसिंग का रहने वाला था और बाइक पर कहीं से वापस लौट रहा था। हादसे की सूचना शाम करीब साढ़े छह बजे परिवार को मिली, जिसके बाद स्वजन घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे।
स्वजन के अनुसार करणपाल परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता पुलिस विभाग में कर्मचारी थे, जिनकी पहले ही एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी। परिवार में उसकी मां और दो विवाहित बहनें हैं। करणपाल की अभी शादी नहीं हुई थी और परिवार में उसकी शादी की तैयारियों को लेकर चर्चा होती रहती थी।
पुलिस ने रोडवेज बस चालक को हिरासत में लिया है। हादसे के कारणों और बस चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।
