म्युचुअल फंड में एसआईपी के जरिए लोग नियमित निवेश करते हैं। एसआईपी यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में तय समय पर एक निर्धारित राशि जमा की जाती है। नियम के अनुसार एसआईपी की शुरुआत कम से कम 100 रुपये से की जा सकती है। सवाल यह है कि हर महीने 10 हजार रुपये की एसआईपी करने वाले निवेशक के पास 1 करोड़ रुपये का फंड कितने साल में बन सकता है।
म्युचुअल फंड एसआईपी में रिटर्न अनिश्चित होता है। बैंक एफडी की तरह इसमें रिटर्न या ब्याज पहले से तय नहीं होते। एसआईपी का रिटर्न शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। कभी अच्छा रिटर्न मिलता है तो कभी नुकसान हो जाता है और रिटर्न माइनस में चला जाता है।
एसआईपी कैलकुलेटर के हिसाब से अगर कोई हर महीने 10 हजार रुपये की एसआईपी करता है और उसे सालाना 12 फीसदी का रिटर्न मिलता है, तो कम से कम 21 साल में उसके पास 1 करोड़ रुपये से अधिक का फंड बन सकता है। इस अवधि में कुल जमा राशि 25,20,000 रुपये और अनुमानित कुल रिटर्न 79,10,067 रुपये होगा, जिससे अनुमानित कुल फंड 1,04,30,067 रुपये हो सकता है।
यहां यह ध्यान देने वाली बात है कि यह कैलकुलेशन केवल समझने के लिए एक अनुमानित उदाहरण है। एसआईपी निवेश पर रिटर्न तय नहीं होता और 12 फीसदी रिटर्न की कोई गारंटी नहीं है। वास्तविक रिटर्न बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। म्युचुअल फंड में लंमसम किसी फंड में एकमुश्त राशि जमा करने का तरीका है।
डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें, क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।
