मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए तारीख का एलान कर दिया है। यह परीक्षा 09 दिसंबर, 2026 को मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि तथा विज्ञान एवं सरल अंक गणित विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। सामान्य ज्ञान सेक्शन से 40 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे, इसलिए इस सेक्शन में पूरे अंक हासिल करके परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है। अभ्यर्थियों की तैयारी में मदद के लिए यहां सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान के 20 महत्वपूर्ण सवाल दिए गए हैं।

1. दीपर बील वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में है? उत्तर: असम

2. तपनुली ओरंगुटान किस देश में स्थित है? उत्तर: इंडोनेशिया

3. पीएम-RAHAT योजना का उद्देश्य क्या है? उत्तर: सड़क दुर्घटना पीड़ितों का उपचार

4. कोल्डम जलविद्युत परियोजना किस नदी के लिए शुरू की गई है? उत्तर: सतलुज

5. सुल्तान अजलान शाह कप का संबंध किस खेल से है? उत्तर: हॉकी

6. मटर किस प्रकार का पौधा है? उत्तर: शाक

7. मगध की राजधानी का क्या नाम था? उत्तर: राजगृह

8. मध्य प्रदेश की सबसे लंबी नदी कौन-सी है? उत्तर: नर्मदा

9. लाल किला में मोती मस्जिद किसने बनवाई थी? उत्तर: औरंगजेब

10. भारत ने क्योटो प्रोटोकॉल पर किस वर्ष हस्ताक्षर किए थे? उत्तर: 2002

11. शांति निकेतन की स्थापना किसने की? उत्तर: रवींद्रनाथ टैगोर

12. गुलामगिरी पुस्तक के लेखक कौन हैं? उत्तर: महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले

13. पगारा बांध कहां स्थित है? उत्तर: मुरैना

14. SCD, TEF, UGH, ____, WKL — श्रेणी पूरी करें। उत्तर: VIJ

15. 983, 974, 948, 884, 756 — श्रेणी पूरी करें। उत्तर: 543

16. DGJ, LOR, TWZ, BEH — श्रेणी पूरी करें। उत्तर: JMP

17. PMN:RPI, VHS:XKN — उत्तर: NFF:PIA

18. पकड़:पकड़ना, पीना:? उत्तर: अवशोषण

19. GWR:HZW, CJO:? उत्तर: DMT

20. मध्य प्रदेश का गठन किस वर्ष हुआ था? उत्तर: 1956

यह भी पढ़ें: MP Constable Exam Date 2026: मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 09 दिसंबर से शुरू, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड।