मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने MP पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2026 की नई परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। अब यह परीक्षा दिसंबर माह में आयोजित कराई जाएगी।

बता दें कि राज्य में कुल 7500 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए यह परीक्षा पहले 19 नवंबर को आयोजित होनी थी। अब MPESB की ओर से नई तारीख जारी की गई है, जिसके अनुसार परीक्षा दिसंबर में होगी।

जिन अभ्यर्थियों को इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना है, वे नई परीक्षा तिथि की जानकारी के लिए आधिकारिक सूचना देख सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी और विस्तृत कार्यक्रम के लिए अभ्यर्थियों को MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए।