पंजाब की प्रमुख मंडियों में अनाज, दाल-दलहन, चावल और अन्य कृषि जिंसों के ताजा भाव जारी किए गए हैं। इन भावों से किसानों और व्यापारियों को बाजार के रुख का अंदाजा मिल रहा है। खन्ना, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और बठिंडा मंडियों में अलग-अलग जिंसों के दामों में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है।
खन्ना मंडी में गेहूं 2,880 से 2,900 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों 35,000 रुपये प्रति टन रही। लुधियाना में राजमां चित्रा 12,000 से 15,500 रुपये, अरहर दाल 13,500 से 14,600 रुपये और 1121 सेला चावल 10,200 से 10,300 रुपये प्रति क्विंटल बिका। अमृतसर मंडी में बासमती 1121 स्टीम 11,600 से 11,800 रुपये और धान 1121 5,800 से 5,900 रुपये दर्ज हुआ। जालंधर में गेहूं दड़ा 2,935 से 2,945 रुपये और काबली चना 9,900 से 14,000 रुपये रहा, जबकि बठिंडा में रुई जे-34 पंजाब 6,640 से 6,690 रुपये प्रति मन और नरमा कपास 8,700 से 9,200 रुपये पर रही।
दूसरी ओर, सर्राफा बाजार में सोना 24 कैरेट 1,27,600 रुपये और स्टैंडर्ड 1,27,800 रुपये प्रति दस ग्राम तथा चांदी तेजाबी 1,59,000 रुपये के स्तर पर रही। एक ही दिन में सोने में तकरीबन 5,000 रुपये और चांदी में 9,000 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है।
