दीपावली और छठ पर्व के बाद भी यात्रियों की भीड़ कम न होने को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। इन सभी ट्रेनों का ठहराव गोंडा रेलवे स्टेशन पर भी निर्धारित किया गया है, जिससे दिल्ली, मुंबई और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे के अनुसार, पहली ट्रेन 05013 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन 21 नवंबर को शाम पांच बजे छपरा से रवाना होगी और अगले दिन गोंडा दोपहर 1:30 बजे पहुंचकर आगे बढ़ेगी। वापसी में 05014 आनंद विहार-छपरा विशेष ट्रेन 22 नवंबर को शाम 6:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह नौ बजे गोंडा पहुंचेगी।
दूसरी ट्रेन 05019 गोरखपुर-दिल्ली विशेष ट्रेन 21 नवंबर को दोपहर 2:40 बजे गोरखपुर से चलकर शाम 5:30 बजे गोंडा पहुंचेगी। वापसी में 05020 दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन 22 नवंबर को सुबह 11:10 बजे दिल्ली से रवाना होकर अगले दिन रात 2:15 बजे गोंडा पहुंचेगी।
तीसरी ट्रेन 01127 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा विशेष ट्रेन 20 नवंबर को रात 11:15 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 6:51 बजे गोंडा पहुंचेगी। वापसी में 01128 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन 23 नवंबर को सुबह नौ बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:02 बजे गोंडा पहुंचेगी।
