राजस्थान में हुए पंचायत राज चुनावों में कांग्रेस को उल्लेखनीय सफलता मिली है। जिला परिषद की 1,271 सीटों में से कांग्रेस ने 794 और पंचायत समिति की 7,520 सीटों में से 3,758 सीटें जीतीं। भाजपा को जिला परिषद की 357 और पंचायत समिति की 2,213 सीटों पर जीत मिली। इस नतीजे से इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों में खुशी है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि बैलेट पेपर वाले और ईवीएम वाले, दोनों तरह के चुनावों में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन भाजपा को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर मुद्दों से भटकने का आरोप लगाया और कहा कि हिंदुत्व की बात करने वाली भाजपा ने राम मंदिर में चंदा चोरी की है। ठाकरे ने यह भी कहा कि भाजपा अब कमजोर नजर आ रही है और उसका विकल्प कांग्रेस और इंडिया गठबंधन है।