नीतेश तिवारी की 'रामायणम् पार्ट-2' की रिलीज में अभी करीब दो साल बाकी हैं, लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। इसकी सबसे बड़ी वजह सनी देओल का भगवान हनुमान का किरदार है, जिसकी हल्की झलक 'रामायणम्' में देखने को मिली थी। अब खबर है कि मेकर्स ने 'रामायणम् 2' में सनी देओल के हनुमान किरदार को बड़े पैमाने पर पेश करने की योजना बनाई है।
फिल्म के फोटोग्राफी डायरेक्टर पंकज कुमार ने वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि हनुमान की भूमिका में सनी देओल के लिए ऐसा शानदार सीक्वेंस तैयार किया गया है, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। उन्होंने कहा कि हनुमान से जुड़े कई दृश्यों की शूटिंग पहले ही हो चुकी है और यह बहुत बेहतरीन होने वाला है। पंकज कुमार के मुताबिक, लोगों की सनी देओल को पर्दे पर देखने की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं और उन्हें बड़े पर्दे पर देखना शानदार अनुभव होगा।
इस बयान के सामने आने के बाद सिनेप्रेमियों का उत्साह और बढ़ गया है और वे सनी देओल को हनुमान के किरदार में देखने के लिए फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने पहले साफ किया है कि 'रामायणम् पार्ट-2' साल 2028 में दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
गौरतलब है कि 'रामायणम् पार्ट-2' के क्लाइमैक्स में जटायु का सीक्वेंस फिल्म की खास बात रहा है और रावण तथा जटायु के फाइट सीन को फिल्म की सफलता का कारण माना जा रहा है। निर्देशक नीतेश तिवारी ने बताया था कि इस सीक्वेंस को फिल्माने में उन्हें साढ़े छह साल लग गए थे।
