राष्ट्रीय लोकदल ने हापुड़ में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार आशीष को हापुड़ शहर अध्यक्ष और खालिद जिलानी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी ने नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी किए। दोनों को नई जिम्मेदारी मिलने पर राष्ट्रीय लोकदल परिवार की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी, राष्ट्रीय सचिव प्रवुद्ध कुमार, क्षेत्रीय महासचिव मुकेश त्यागी, क्षेत्रीय सचिव सतीश त्यागी, ओडी त्यागी, नानकचंद शर्मा और अभिषेक त्यागी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
