लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी कल अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी कल दोपहर तीन बजे घोषणा पत्र जारी करेगी।

बताया जा रहा था कि सपा और कांग्रेस सीटों के बंटवारे के बाद साझा घोषणा पत्र लाएंगी। हालांकि, दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन का मामला अभी तक सुलझा नहीं है।

इस बीच समाजवादी पार्टी ने अकेले पीडीए बैनर तले घोषणा पत्र जारी करने का मन बना लिया है। गठबंधन को लेकर स्थिति साफ न होने के कारण पार्टी ने यह कदम उठाया है।

खबर अपडेट हो रही है।