सीजेपी नेता सौरभ दास के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हो गया है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट को इसकी जानकारी दी। अदालत ने दास की याचिका पर सरकार से जवाब मांगा है।
सरकार की ओर से कोर्ट में पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया चेतन शर्मा ने कहा कि पासपोर्ट में विसंगतियों के चलते दास की भारतीय नागरिकता पर भी असर पड़ सकता है। वहीं, दास के वकीलों ने कहा है कि उन्हें लुक आउट नोटिस के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
इससे पहले पासपोर्ट में जानकारी में गड़बड़ी के चलते दास को विदेश जाने से रोका गया था। दास का कहना था कि उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन सरकार ने उनकी यात्रा पर रोक लगा दी।
